बासी रोटी खाने के क्या फायदे हैं
What are the benefits of eating stale bread
Roti हमारी जिंदगी के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। भारत जैसे देश में हर घर में रोटियां बनाई जाती है। कई लोगों के घर में कई बार जरूरत से ज्यादा रोटियां बन जाती है जिसे बाद में फेंकना पड़ता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बासी रोटी नहीं खानी चाहिए पेट से और शरीर से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं। लेकिन अगर हम ये कहें कि बासी रोटी हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद भी हो सकती है तो क्या आप विश्वास करेंगे।
एक पल के लिए शायद ना विश्वास करें, लेकिन ये एक सच है। बासी रोटी खाने से शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। Experts के अनुसार, बासी रोटी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बासी रोटी में ज्यादा पौष्टिक तत्व, Nutrients और Protien होते हैं। इसके अलावा इससे शरीर को Energy भी मिलती है। आज हम आपको बासी रोटी खाने के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी बासी रोटी खाना शुरू कर देंगे। तो चलिए जानते हैं कि बासी रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह ब्रेकफास्ट में बासी रोटी Oats से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। बासी रोटी Digestion के लिए बहुत अच्छी होती है साथ ही इसे खाने से ब्लड में शूगर को कम करती है। इससे वजन भी नहीं बढ़ता है। लेकिन ध्यान रहे कि बासी रोटी तभी फायदेमंद है जब ये 12-15 घंटे पुरानी हो, इससे ज्यादा पुरानी रोटी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती है।
बासी रोटी को सब्जियों के साथ नहीं दूध के साथ खाने से ज्यादा फायदा होगा। दूध में मौजूद Calcium और बाकि पोषक तत्व फायदेमंद होगा। बासी रोटी को दूध में 10 मिनट भीगो कर खाने के से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। रोज सुबह दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से आपको Acidity की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
अगर किसी को बुखार है तो उस ठंडे दूध के साथ बासी रोटी मिला कर खिलाएं। इससे उसके शरीर का तापमान सही बना रहेगा। सोने से पहले अगर आप बासी रोटी को दूध के साथ मिला कर खाने से कब्ज से राहत मिलेगी। आप दुबलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बासी रोटी खाएं, इससे आपको फायदा मिलेगा। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में fibre और Protien मिलता है और दुबलेपन से राहत मिलती है।
फायदे
- रोटी बनने के 12-15 घंटों के अंदर ही रोटी खाना फायदेमंद है। इससे ज्यादा बासी रोटी नुकसान करती है।
- बासी रोटी को सब्जी से नहीं बल्कि दूध के साथ खाएं क्योंकि दूध में भी कई पोषक तत्व होते हैं जो रोटी के साथ मिलकर फायदा करते हैं
- बासी रोटी को ठंडे दूध में 10 मिनट भिगोने के बाद खाएं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
- ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे बुखार में फायदा ह पहले ठंडे दूध में भिगोई हुई बासी रोटी खाने से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं से निजात मिलती है।
बासी रोटी के नुकसान
जहां एक तरफ बासी रोटी खाने के इतने सारें फायदे हैं तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। एैसा देखा जाता है की जो लोग अधिक बासी रोटी का सेवन करते हैं वे जल्दी मोटापे की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। और इस वजह से गठिया व अस्थमा और सांस फूलने की समस्या भी हो सकती हैं। इसलिए आप संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें
Comments